प्रदीप कुमार
तपोवन-टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा के प्रारंभ होते ही टिहरी गढ़वाल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में सक्रिय हो गई है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे स्वयं मुनि की रेती क्षेत्र में पहुंचीं और भद्रकाली से तपोवन चौकी तक स्थलीय भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में यातायात प्रबंधन पार्किंग व्यवस्था और संवेदनशील स्थलों की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया गया। मौके पर मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुविधा और निर्बाध यातायात व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों का भी उपयोग किया जा रहा है। पूरे क्षेत्र में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा रही है जिससे किसी भी प्रकार की जाम या अव्यवस्था की स्थिति बनने से पहले ही उसका त्वरित समाधान किया जा सके। निर्देश दिए गए कि प्रमुख मार्गों चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए और यातायात संचालन को सुव्यवस्थित व नियंत्रित रखा जाए। साथ ही यात्रियों को आवश्यक मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करने के लिए पुलिसकर्मियों को संवेदनशीलता सतर्कता और तत्परता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। टिहरी पुलिस द्वारा सतत निगरानी सक्रिय ड्यूटी और समन्वित प्रयासों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था पूरी तरह सुचारू बनी रहे जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित सुगम और व्यवस्थित यात्रा का अनुभव मिल सके।
Spread the love