प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली भगवानपुर क्षेत्र में नाबालिग बालिकाओं के लापता होने के मामले में हरिद्वार पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया है और घटना में शामिल दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। दिनांक 21 अप्रैल 2026 को वादी ने सूचना दी थी कि उसकी नाबालिग पुत्री और भतीजी घर से बिना बताए लापता हो गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। निर्देशों के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी मंगलौर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों और हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की और डिजिटल माध्यम से लगातार प्रयास किए। कार्रवाई के दौरान दिनांक 25 अप्रैल 2026 को आरोपी मोहित कुमार को बिजनौर से हिरासत में लेकर नाबालिग भतीजी को बरामद किया गया। इसके बाद दिनांक 26 अप्रैल 2026 को आरोपी नितीश उर्फ मन्नू को भी बिजनौर से हिरासत में लेकर नाबालिग पुत्री को सकुशल बरामद किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। नाम पता आरोपी मोहित कुमार पुत्र छत्रपाल निवासी ग्राम भरेका गजरौला पैमार थाना कीरतपुर बिजनौर नितीश उर्फ मन्नू पुत्र कलीराम निवासी ग्राम भरेका गजरौला पैमार थाना कीरतपुर बिजनौर पुलिस टीम उ.नि.अखिलेश कुमार का.संजय कुमार का.उबैद म.पीआरडी गुलशाना
Spread the love