प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना सिडकुल क्षेत्र में अचानक लापता हुए नाबालिग बालक को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। नाबालिग से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई के स्पष्ट निर्देशों के तहत यह कार्रवाई की गई। दिनांक 25 अप्रैल 2026 को सुमित कुमार पुत्र आनंदपाल निवासी शिवम विहार कॉलोनी रोशनाबाद थाना सिडकुल हरिद्वार ने अपने 13 वर्षीय भतीजे के गुम होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में टीम का गठन किया और बालक की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने तुरंत सुरागरसी करते हुए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया और लगातार प्रयास जारी रखे। अथक प्रयासों के बाद गुमशुदा बालक राज मौर्य को सकुशल बरामद कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि बालक पढ़ाई में मन न लगने और परिजनों की डांट से नाराज़ होकर घर से निकल गया था। सुरक्षित वापसी के बाद परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। पुलिस टीम SI देवेंद्र चौहान SI हरीश चन्द्र हेड कांस्टेबल कुलदीप कांस्टेबल गजेंद्र सिंह कांस्टेबल विक्रम सिंह
Spread the love