Spread the love

प्रदीप कुमार
पिरान कलियर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। नशा मुक्त देवभूमि 2026 अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में पिरान कलियर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक तस्कर को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। दिनांक 25 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने कलियर मेला ग्राउंड के पास चेकिंग के दौरान शोयब अली पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी पिरान कलियर हरिद्वार को 3.12 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कलियर क्षेत्र में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में स्मैक बेचकर अपना खर्च चलाता है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। नाम पता आरोपी शोयब अली पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी पिरान कलियर हरिद्वार उम्र 32 वर्ष पुलिस टीम कमल मोहन भंडारी प्रभारी निरीक्षक म.उ.नि.विशाखा असवा हे.का.जमशेद अली का.सुबोध कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp