प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली नगर क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर आने-जाने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 महिलाओं को हिरासत में लिया। यह कार्रवाई ऑपरेशन प्रहार के तहत की गई। हरिद्वार में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम शिवमूर्ति चौक से रेलवे गेट क्षेत्र में ड्यूटी पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस ने देखा कि दो पक्षों की महिलाएं आपस में गाली-गलौच और मारपीट पर उतारू थीं। पूछताछ में सामने आया कि आने-जाने वाले व्यक्तियों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। मौके पर स्थिति तनावपूर्ण होने और शांति भंग की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्षों की महिलाओं को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा सभी महिलाओं के खिलाफ संबंधित प्रावधानों के तहत आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम उ.नि.ऋषिकांत पतवाल म.उ.नि.अनीता शर्मा म.हे.का.शारदा राठी म.का.मुन्नी राणा का.अर्जुन सिंह
Spread the love