प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी में पंचायती राज आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास आयुष एवं आयुष शिक्षा पुनर्गठन एवं जनगणना मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय प्रदेश में आयुष विकास की अनंत संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से उत्तराखंड को आयुष प्रदेश के रूप में विकसित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और इस दिशा में जल्द ही सकारात्मक कदम देखने को मिलेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री धामी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार टिहरी जनपद के भ्रमण पर पहुंचे मदन कौशिक ने चंबा के दिखोलगांव में एक निजी होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि वह अपने विभागों से संबंधित योजनाओं और जनसमस्याओं के समाधान के उद्देश्य से जनपद में आए हैं। उन्होंने बताया कि जनपद के आपदाग्रस्त क्षेत्रों में तेजी से सुरक्षात्मक और अन्य निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इसके लिए विभाग की ओर से आपदा से पूर्व तैयारी और आपदा के समय कार्यों की योजना बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में आयुष विकास की अपार संभावनाएं हैं और उत्तराखंड को आयुष प्रदेश बनाने की दिशा में सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि पहली बार चारधाम यात्रा को आयुष चिकित्सा से जोड़ा गया है और सभी प्रमुख यात्रा पड़ावों पर आयुष विभाग के चिकित्सकों और स्टाफ की तैनाती की गई है जिससे श्रद्धालुओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री ने आयुष विभाग के अधिकारियों को टिहरी जनपद के लामणीधार में निर्माणाधीन 50 बेड के आयुष अस्पताल की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए विस्तृत प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायती राज विभाग के अंतर्गत गांवों के समग्र विकास की परिकल्पना को साकार करने के लिए विभिन्न विभागों को भी इसके दायरे में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष टिहरी इशिता सजवाण चंबा पालिकाध्यक्ष शोभनी धनौला ग्राम प्रधान दिखोलगांव बलवंत सिंह रावत भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज खत्री डीपीआरओ एमएम खान एएमए जिला पंचायत भागवत पाटनी जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी सुभाष चंद्र डीडीएमओ बृजेश भट्ट सहित संबंधित विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Spread the love