Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत देशभर में गौ भक्तों संत समाज और नागरिकों द्वारा तहसील स्तर पर ज्ञापन देकर गौ संरक्षण की मांग उठाई गई। यह ज्ञापन प्रधानमंत्री राष्ट्रपति राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए सौंपे गए।ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान समय में देश में गोवंश की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। स्वतंत्रता के समय जहां प्रति व्यक्ति लगभग 10 गोवंश उपलब्ध थे वहीं अब यह संख्या घटकर प्रति 10 व्यक्ति एक गोवंश तक पहुंच गई है। इस गिरावट के चलते देशी गोवंश विलुप्ति के कगार पर पहुंच गया है। गौ भक्तों ने बताया कि गोवंश की कमी का असर केवल पशुधन पर ही नहीं बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था पारंपरिक जीवनशैली और सांस्कृतिक मूल्यों पर भी पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से गोवंश संरक्षण के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाने की मांग की। इस अवसर पर प्रकाश चंद मैठानी सुरेश गैरोला कलम सिंह राजेंद्र प्रसाद बर्थवाल हरेंद्र तोमर सावित्री गैरोला नीलम पोखरियाल सुंदरी देवी लक्ष्मी गैरोला देवेश्वरी उनियाल बबीता पांडे सुषमा बर्थवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp