प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में जनपदवासियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से संबंधित 36 शिकायतें तथा ऑनलाइन माध्यम से 20 शिकायतें दर्ज की गईं। कुल 56 शिकायतों में से 26 का मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि शेष को संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के लिए भेजा गया। जनसुनवाई में राजस्व भूमि विवाद विद्युत राशन अतिक्रमण जलभराव और पेयजल जैसी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। कई फरियादियों ने व्यक्तिगत समस्याएं भी रखीं जिन पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। गुलफाम ने अपनी पुत्री के जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन दिया। पोपीन निवासी शिवदासपुर ने सिंचाई विभाग द्वारा बनाए गए नाले में रोड क्रॉसिंग पाइप न डाले जाने की शिकायत की। इस्लाम ने भूमि से संबंधित प्रकरण उठाया जबकि रति राम ने पारिवारिक समस्या से जुड़ी शिकायत दर्ज कराई। शैलेन्द्र कुमार ने नए पानी के कनेक्शन की मांग की। राजपाल सिंह और अन्य ग्रामीणों ने चकरोड बंद होने से खेती में आ रही दिक्कतों की ओर ध्यान दिलाया। ललित राजपूत ने सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने की मांग की। जनपद की 25 ग्राम पंचायतों में बनाए गए मिनी सचिवालयों के माध्यम से भी ऑनलाइन शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें जलभराव विद्युत पोल पानी की टंकी की लीकेज और पेयजल आपूर्ति जैसी समस्याएं शामिल रहीं। ग्राम केहड़ा में तालाब का पानी घरों में घुसने की समस्या रघुनाथपुर में पानी की टंकी में लीकेज और जस्सावाला में पानी की आपूर्ति से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से किया जाए। जिन मामलों में स्थलीय निरीक्षण आवश्यक है वहां संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय से मौके पर जाकर समस्या का समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि एल 1 स्तर पर 421 और एल 2 स्तर पर 110 शिकायतें लंबित हैं जिनका त्वरित समाधान किया जाना आवश्यक है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शिकायतकर्ताओं से संपर्क कर उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा अपर जिलाधिकारी पी आर चौहान मुख्य चिकित्साधिकारी आर के सिंह जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह जिला पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी नलिनी ध्यानी अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग दीपक कुमार अधिशासी अभियंता यूपीसीएल दीपक सैनी जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सरिता पंवार जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक अमित चंद जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत सहित अन्य अधिकारी और फरियादी उपस्थित रहे।
Spread the love