Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के निर्देशानुसार सिविल जज (जूनियर डिवीजन)कुमारी अलका/अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति की अध्यक्षता में आज दिनांक 27 अप्रैल 2026 को स्थान सिविल जज (जूनियर डिवीजन)/न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्र.श्रे.) श्रीनगर जिला पौड़ी गढ़वाल के विश्राम कक्ष में दिनांक 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में प्री-लोक अदालत बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में बार एशोसिएशन के अध्यक्ष प्रमेश चन्द्र जोशी संरक्षक अनूप श्री पांथरी अर्जुन सिंह भंडारी पूर्व अध्यक्ष बार काउंसिल आफ उत्तराखंड महासचिव ब्रह्मानंद भट्ट देवी प्रसाद खरे प्रदीप मैठाणी सुबोध भट्ट पी.एल.वी.सदस्य पूनम हटवाल मानव बिष्ट रोशनी देवी प्रियंका रॉय प्रीति बिष्ट प्रकाश नेगी उप निरीक्षक भावना भट्ट आदि उपस्थित रहे। उक्त बैठक के दौरान दिनांक 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली लोक अदालत में अधिक-से-अधिक वादों के निस्तारण के संबंध में चर्चा की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp