प्रदीप कुमार
केदारनाथ-रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। केदारनाथ धाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस लगातार सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर के निर्देशन में तैनात पुलिस कर्मियों ने ईमानदारी का परिचय देते हुए एक श्रद्धालु का खोया हुआ बैग सकुशल वापस कर मानवता की मिसाल पेश की। उत्तर प्रदेश के कुसवा निवासी राजा सागर अपने परिवार के साथ केदारनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। गौरीकुंड से सोनप्रयाग के बीच शटल सेवा का उपयोग करते समय उनका बैग गाड़ी में ही छूट गया। बैग में 30 हजार रुपये नकद और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मौजूद थे। बैग गुम होने की सूचना उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को दी। सूचना मिलते ही सोनप्रयाग पुलिस और शटल पुल पर तैनात पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शटल वाहनों की सघन चेकिंग और खोजबीन की। लगातार प्रयासों के बाद बैग को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस टीम ने बरामद बैग को पूरी नगदी और दस्तावेजों के साथ श्रद्धालु को सौंप दिया। अपना सामान सुरक्षित मिलने पर श्रद्धालु और उनके परिवार ने पुलिस की कार्यकुशलता ईमानदारी और सेवा भावना की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
Spread the love