प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए पुलिस द्वारा लगातार सघन सत्यापन और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना सतपुली पुलिस टीम ने अपने क्षेत्र में अभियान चलाते हुए बिना सत्यापन रह रहे बाहरी 11 व्यक्तियों के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की। इसके अतिरिक्त चौकी लाल घाटी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 6 व्यक्तियों के खिलाफ भी पुलिस ने सख्त कदम उठाए। सभी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए कड़ी चेतावनी दी गई। पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Spread the love