प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर सीसीआर स्थित मेला भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आईजी कुंभ मेला 2027 योगेन्द्र सिंह रावत ने की जिसमें कुंभ मेला यातायात नियंत्रण उपसमिति के अध्यक्ष एसएसपी नवनीत सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में अखाड़ा परिषद होटल एसोसिएशन साधु समाज टैक्सी चालक संघ सहित विभिन्न हितधारकों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान कुंभ मेले के दौरान वाहनों और श्रद्धालुओं के आवागमन को सुचारू बनाए रखने के लिए तैयार किए जा रहे यातायात प्लान पर विस्तृत चर्चा की गई और सदस्यों से आवश्यक सुझाव मांगे गए। एसपी ट्रैफिक एवं क्राइम निशा यादव द्वारा अब तक तैयार किए गए यातायात प्रबंधन प्लान की क्रमवार जानकारी प्रस्तुत की गई जबकि एसपी सिटी अभय सिंह ने उपस्थित सदस्यों के सवालों का जवाब दिया।अध्यक्षता कर रहे योगेन्द्र सिंह रावत ने आश्वस्त किया कि यातायात प्लान तैयार करते समय श्रद्धालुओं होटल व्यवसायियों टैक्सी टेंपो और रिक्शा यूनियनों अखाड़ा परिषद तथा साधु समाज सहित सभी संबंधित पक्षों के हितों का ध्यान रखा जाएगा। श्रद्धालुओं और साधु समाज की संभावित संख्या का आकलन कर योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है।एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए कहा कि भीड़ के अनुसार अलग-अलग यातायात प्लान तैयार कर उन्हें लागू किया जाएगा। उन्होंने आयोजन को सफल और सुरक्षित बनाने के लिए आपसी समन्वय को बेहद आवश्यक बताया।
Spread the love