Spread the love

प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली रुड़की क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। शाहिद परवेज निवासी मोहल्ला सत्ती साबरी मस्जिद के पास रुड़की द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर उनकी स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल चोरी होने पर मामला दर्ज किया गया था।प्रभारी निरीक्षक प्रदीप विष्ट के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए 27 अप्रैल 2026 को वर्ल्ड बैंक कॉलोनी के दूसरे गेट के पास झाड़ियों से आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल सहित हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी का विवरण मोईन उर्फ मोनू निवासी छप्पर वाली मस्जिद के पास इमली रोड कोतवाली रुड़की हरिद्वार उम्र 24 वर्ष बरामदगी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस (UK17L-0121) चेसिस नंबर MBLHAW090KHC8494 पुलिस टीम उप निरीक्षक सुभाष चन्द चौकी प्रभारी सोत बी कांस्टेबल सुरेश तोमर कांस्टेबल इतेन्द्र ध्यानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp