Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा 2026 के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे लगातार मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही हैं। उनके नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहा है जिसका सकारात्मक असर स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में 27 अप्रैल 2026 को बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता Suniel Shetty चारधाम यात्रा मार्ग से गुजरते हुए मुनि की रेती क्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने यातायात व्यवस्था पुलिस की सक्रियता और श्रद्धालुओं के प्रति सहयोगात्मक व्यवहार की सराहना की। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों के बीच भी यातायात का सुचारू संचालन करना सराहनीय कार्य है। व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और यात्रियों को मार्गदर्शन व सहायता देने के लिए पुलिस कर्मी लगातार सक्रिय हैं। टिहरी पुलिस अतिथि देवो भवः की भावना के साथ चारधाम यात्रियों को सुरक्षित,श सहज और सम्मानजनक यात्रा अनुभव देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। साथ ही आमजन और यात्रियों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस का सहयोग करें जिससे यात्रा को सुरक्षित और सफल बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp