Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रिखणीखाल थाना पुलिस टीम ने मैन्दणी तिराहा मार्ग पर चेकिंग के दौरान दो वाहन चालकों को रोका। एल्कोमीटर से जांच करने पर दोनों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। वाहनों में सवार यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने तुरंत वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था कर सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि खुशी के अवसरों पर लापरवाही न बरतें। नशे में वाहन चलाना न केवल चालक बल्कि अन्य लोगों के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता है। यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करें। गिरफ्तार चालक अजय गुसांई निवासी ग्राम शिब्बूनगर पदमपुर सुखरो कोटद्वार उम्र 32 वर्ष सतेन्द्र प्रसाद निवासी ग्राम हिटोली रिखणीखाल उम्र 45 वर्ष पुलिस टीम उप निरीक्षक पंकज कुमार तिवारी कांस्टेबल 25 बलदेव सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp