Spread the love

प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार जनपद में अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली रुड़की पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में नशा माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हेतु टीम गठित की गई। 26 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को मोहनपुरा फ्लाईओवर के नीचे रेलवे पटरी के पास से हिरासत में लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 53 पाउच अवैध देशी शराब माल्टा मार्का बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी का विवरण गोपाल निवासी डबल फाटक मोहनपुरा कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार पुलिस टीम कांस्टेबल सोबन सिंह कांस्टेबल प्रदीप डंगवाल पीआरडी महेंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp