प्रदीप कुमार
मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में 27 अप्रैल 2026 को हरिद्वार पुलिस द्वारा नशे के तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद में नशा तस्करी पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। एक टीम को नशा कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ और उनके विरुद्ध कार्रवाई का विशेष दायित्व दिया गया। पुलिस टीमों द्वारा लिंक मार्गों गांव-कस्बों की ओर जाने वाले संपर्क मार्गों तथा हाईवे पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया गया। लगातार निगरानी और चेकिंग के दौरान पुलिस ने कोतवाली मंगलौर क्षेत्र से तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से कुल लगभग 32.80 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई गई है। सभी अभियुक्तों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पहला मामला सईद अहमद निवासी मोहल्ला कटहेड़ा कस्बा मंगलौर हरिद्वार बरामदगी 26.28 ग्राम अवैध स्मैक कीमत लगभग 8 लाख रुपये दूसरा मामला मुनीर निवासी ग्राम महमूदपुर थाना पिरान कलियर सलमान निवासी पिरान कलियर थाना पिरान कलियर हरिद्वार बरामदगी 06.52 ग्राम अवैध स्मैक कीमत लगभग 2 लाख रुपये पुलिस टीम उप निरीक्षक नितिन विष्ट चौकी प्रभारी मंगलौर बाजार उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज चौकी प्रभारी नारसन अपर उप निरीक्षक श्याम बाबू हेड कांस्टेबल अमित शर्मा कांस्टेबल 1558 हाकम सिंह कांस्टेबल 939 पंकज चौधरी
Spread the love