Spread the love

प्रदीप कुमार
पिरान कलियर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली पिरान कलियर क्षेत्र में ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में असामाजिक तत्वों और अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 26 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम ने माजरी चौक इमलीखेड़ा क्षेत्र में छापेमारी के दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 52 पैकेट फ्रूटी नुमा अवैध देशी शराब माल्टा टैट्रा पैक बरामद हुए। आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी का विवरण समीर उर्फ राजा निवासी इमलीखेड़ा कोतवाली पिरान कलियरक्षहरिद्वार बरामदगी 52 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब (माल्टा) पुलिस टीम हेड कांस्टेबल संजय रावत कांस्टेबल आबिद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp