Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद हरिद्वार में नव नियुक्त पुलिस जवानों के प्रशिक्षण की विधिवत शुरुआत हो गई है। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह द्वारा सभी नव प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन करते हुए जोशीला स्वागत किया गया।‌ इस दौरान कुल 209 रिक्रूट पुरुष आरक्षी और 02 रिक्रूट महिला प्रशिक्षु जवान उपस्थित रहे। एसएसपी ने अपने संबोधन में कहा कि पुलिस विभाग एक अनुशासित और मर्यादित बल है जिसकी गरिमा बनाए रखना प्रत्येक जवान की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण अवधि में पूरी निष्ठा समर्पण और अनुशासन के साथ सीखने के लिए प्रेरित किया। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए जवानों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने पर्याप्त पानी पीने और स्वयं को हाइड्रेटेड रखने की सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि कठिन प्रशिक्षण के दौरान शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहना अत्यंत आवश्यक है। 9 माह के इस गहन प्रशिक्षण के दौरान जवानों को शारीरिक दक्षता कानून व्यवस्था आपदा प्रबंधन एवं आधुनिक पुलिसिंग से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी जिससे वे भविष्य में अपने कर्तव्यों का बेहतर निर्वहन कर सकें। हरिद्वार पुलिस द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी प्रशिक्षुओं को उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण प्रदान किया जाए ताकि वे एक सक्षम जिम्मेदार और संवेदनशील पुलिसकर्मी के रूप में तैयार हो सकें। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी प्रतिसार निरीक्षक ट्रेनिंग तथा ट्रेनिंग उस्ताद उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp