Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। चार धाम यात्रा के दौरान टिहरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विदेशी महिला यात्री का खोया हुआ मोबाइल फोन बरामद कर संबंधित यात्री को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया। यह महिला यात्री इंग्लैंड की निवासी है और लगभग 30 वर्ष की हैं। वह ऋषिकेश से बुलेट मोटरसाइकिल से गंगोत्री धाम की ओर यात्रा कर रही थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला यात्री का स्मार्टफोन प्लास्डा चौकी क्षेत्र अंतर्गत राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज नरेंद्र नगर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर कहीं गिर गया था। मोबाइल खोने की सूचना उन्होंने पुलिस चौकी प्लास्डा को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में खोजबीन शुरू कर दी। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने मोबाइल फोन बरामद कर लिया। बरामद मोबाइल आईफोन 17 प्रो सफेद रंग का था। आवश्यक जांच और पहचान की पुष्टि के बाद मोबाइल को संबंधित यात्री को सौंप दिया गया। मोबाइल वापस मिलने पर विदेशी महिला यात्री ने टिहरी पुलिस और चौकी प्लास्डा के पुलिसकर्मियों की तत्परता और ईमानदारी की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। बरामदगी करने वाली टीम
आरक्षी रमेश होमगार्ड सुनील

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp