प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के उद्देश्य से मेला नियंत्रण भवन में कुंभ मेलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात प्रबंधन सुरक्षा व्यवस्था तथा कुंभ मेला से जुड़े निर्माण कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया और रणनीति तय की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कांवड़ यात्रा क्षेत्र में आने वाले कुंभ से संबंधित जिन निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा किया जा सकता है उन्हें 30 जून तक हर हाल में पूरा किया जाए। शेष कार्यों के लिए ऐसी कार्ययोजना तैयार की जाए जिससे कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात प्रभावित न हो और श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर कोई असर न पड़े। मेलाधिकारी सोनिका ने निर्देश दिए कि शहर क्षेत्र में चल रहे सभी निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्ता के साथ यात्रा शुरू होने से पहले पूरा करने का प्रयास किया जाए। जिन कार्यों को समय पर पूरा करना संभव नहीं है उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि यातायात बाधित न हो और किसी प्रकार की असुरक्षा की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने घाटों और पुलों पर कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्देश दिए कि राष्ट्रीय राजमार्ग और लोक निर्माण विभाग के सभी निर्माणाधीन सड़क कार्य दो माह के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने विद्युत विभाग को बहादराबाद क्षेत्र में यातायात बाधित कर रहे विद्युत पोल तत्काल हटाने और ज्वालापुर क्षेत्र में भी ऐसे पोलों को प्राथमिकता से हटाने के निर्देश दिए। मनसा देवी पैदल मार्ग के सुधार कार्यों को भी शीघ्र पूरा करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि शहर में चल रहे सभी सीवरेज कार्य 30 जून तक पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि सभी विभाग अपनी परिसंपत्तियों पर अतिक्रमण न होने दें और इसके विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रखें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में निर्माण सामग्री सड़क किनारे न रखी जाए और गड्ढों को शीघ्र ठीक किया जाए ताकि यातायात बाधित न हो। बैठक में मुख्य नगर आयुक्त प्रभागीय वनाधिकारी अपर जिलाधिकारी पुलिस अधिकारी अभियंता तथा अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Spread the love