प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की अध्यक्ष जिला न्यायाधीश के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत बणसू में मानव तस्करी एवं बंधुवा मजदूरी विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पायल सिंह ने की। शिविर में सचिव पायल सिंह ने कहा कि मानव तस्करी और बंधुवा मजदूरी गंभीर सामाजिक और कानूनी अपराध हैं जिनके प्रति समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सजग रहना आवश्यक है। उन्होंने ग्रामीणों को इन अपराधों की पहचान उनसे बचाव के उपायों तथा संबंधित कानूनों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही बताया कि पीड़ितों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। कार्यक्रम के दौरान पैरालीगल वॉलंटियर्स द्वारा मानव तस्करी विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुति के माध्यम से वास्तविक जीवन से जुड़े उदाहरणों द्वारा मानव तस्करी के खतरों दुष्परिणामों और बचाव के उपायों को सरल और प्रभावी ढंग से दर्शाया गया जिससे उपस्थित लोग गहराई से प्रभावित हुए। शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। साथ ही आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की गई। कार्यक्रम में पैरालीगल वॉलंटियर्स स्थानीय जनप्रतिनिधि ग्रामवासी राजकीय प्राथमिक विद्यालय बणसू के शिक्षक छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।
Spread the love