Spread the love

आपरेशन सिंदूर की सफलता पर कीर्तिनगर में निकली तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा देशभक्ति से गूंजीं सड़कें

प्रदीप कुमार
कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। आपरेशन सिंदूर की सफलता पर राष्ट्र के शौर्य के नाम आयोजित ‘तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा’ में कीर्तिनगर की सड़कों पर देशभक्ति का जनसैलाब उमड़ पड़ा। यह यात्रा जाखणी से कीर्तिनगर बाजार तक निकाली गई,जिसमें क्षेत्रीय विधायक विनोद कंडारी ने सहभागिता की।इस कार्यक्रम में मेरी उपस्थिति भी राष्ट्र के शौर्य को समर्पित रही।गौरतलब है कि 7 मई 2025 को भारत ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान और पीओके में स्थित नौ आतंकी ठिकानों को सफलतापूर्वक ध्वस्त किया।विदेश मंत्रालय ने इन लक्षित अभियानों को संतुलित एवं गैर-आक्रामक बताया है,जो हमारे सुरक्षाबलों के अद्वितीय पराक्रम और सटीक रणनीति का प्रमाण हैं।तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा के दौरान कीर्तिनगर की फिजाओं में ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के नारों की गूंज रही। नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर सैन्यबलों के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति का भाव प्रकट किया।विधायक विनोद कंडारी ने कहा कि जब बात भारत माता की रक्षा की होती है,तो सैन्यभूमि उत्तराखंड का प्रत्येक नागरिक एकजुट होकर खड़ा होता है। यह कार्यक्रम आपरेशन सिंदूर की सफलता और राष्ट्र के शौर्य को समर्पित था,जिसमें जनभावनाओं की अभिव्यक्ति ने इसे ऐतिहासिक बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp