Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही लगातार बनी हुई है और यात्रा सकुशल व व्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। यात्रा मार्गों पर सुरक्षा सुविधा और सुगमता बनाए रखने के लिए पौड़ी पुलिस सतर्कता के साथ ड्यूटी निभा रही है। यातायात के बढ़ते दबाव को देखते हुए पुलिस द्वारा लगातार निगरानी रखते हुए व्यवस्था को नियंत्रित किया जा रहा है। ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी सूझबूझ और धैर्य के साथ वाहनों को क्रमबद्ध तरीके से आगे बढ़ा रहे हैं जिससे जाम की स्थिति पर नियंत्रण बना हुआ है और यातायात सुचारु रूप से संचालित हो रहा है। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए संभावित अवरोधों को समय रहते दूर किया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं के साथ-साथ आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। पुलिस की सक्रियता के चलते यात्रा मार्गों पर व्यवस्था संतुलित बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp