प्रदीप कुमार
केदारनाथ-रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। केदारनाथ धाम यात्रा में इस वर्ष श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिल रहा है। एक सप्ताह के भीतर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंच रहे हैं जिससे आगमन के कई रिकॉर्ड भी बनते नजर आ रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा स्वयं व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं। पैदल मार्ग से लेकर केदारनाथ धाम तक भोजन पेयजल आवास और सुरक्षा सहित सभी व्यवस्थाओं पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। धाम में की गई व्यवस्थाओं को लेकर श्रद्धालुओं में संतोष देखने को मिल रहा है। विभिन्न राज्यों और देशों से आए यात्रियों ने जिला प्रशासन पुलिस और अन्य विभागों के प्रयासों की सराहना की है। मध्यप्रदेश के ग्वालियर से आए मनोज अपने परिवार के साथ धाम पहुंचे। उन्होंने बताया कि भारी भीड़ के बावजूद प्रशासन द्वारा किए गए बेहतर प्रबंधन से उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई और सभी श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराए जा रहे हैं। उन्होंने भोजन और आवास की सुविधाओं को भी सराहनीय बताया। हरियाणा के सोनीपत से आईं शिखा बंसल और ईशा गुप्ता ने पैदल यात्रा कर धाम तक पहुंचने का अनुभव साझा करते हुए कहा कि पूरे मार्ग में स्वच्छता साफ शौचालय और जगह-जगह पेयजल की सुविधा उपलब्ध रही। उन्होंने पुलिस आईटीबीपी और प्रशासनिक टीम के सहयोग की भी प्रशंसा की। नीदरलैंड से आए 18 सदस्यीय दल ने भी यात्रा के दौरान किसी प्रकार की समस्या न होने की बात कही। उन्होंने विशेष रूप से भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बताते हुए कहा कि सभी को आसानी से बाबा केदारनाथ के दर्शन हुए। जिला प्रशासन ने कहा है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं लगातार सुदृढ़ की जा रही हैं।
Spread the love