प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। कर्णप्रयाग स्थित डॉ.शिवानन्द नौटियाल पीजी कॉलेज में अमर उजाला के तत्वावधान में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम कानून का सम्मान कानून से जीवन आसान रही जिसका उद्देश्य युवाओं को कानून यातायात नियमों साइबर अपराधों और नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। महाविद्यालय परिसर पहुंचने पर प्राचार्य डॉ.राम अवतार सिंह छात्र प्रतिनिधियों और अमर उजाला की टीम ने उनका स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषयों पर पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। यातायात निरीक्षक याकूब अली ने सड़क सुरक्षा यातायात नियमों के पालन और दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं उपनिरीक्षक प्रमोद खुगशाल ने तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों ऑनलाइन ठगी के तरीकों और उनसे बचाव के उपायों के साथ नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने अपने संबोधन में कहा कि युवा देश की नई पीढ़ी हैं और राष्ट्र का भविष्य उनके कंधों पर है। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला की सफलता तभी मानी जाएगी जब यहां मौजूद युवाओं में से कोई एक भी नशे के जाल से बाहर निकल सके या साइबर अपराध का शिकार होने से बच जाए। उन्होंने यह भी कहा कि छात्रों और शिक्षकों की इस कार्यक्रम में भागीदारी समाज में सकारात्मक बदलाव लाएगी और यह पहल पूरे उत्तराखंड के लिए एक मिसाल बनेगी। उन्होंने छात्रों से कानून का सम्मान करने डिजिटल दुनिया में सतर्क रहने और नशे से दूर रहकर एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने नशा मुक्ति की शपथ ली। उन्होंने संकल्प लिया कि वे न केवल स्वयं नशे से दूर रहेंगे बल्कि अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे। इस दौरान डॉ.आर सी भट्ट डॉ.हरीश चन्द्र रतूडी डॉ.कीर्ति राम डंगवाल एस एल मुनियाल लक्ष्मी प्रसाद कुमेडी प्रकाश डिमरी दीपक शाह अखिलेश सती लक्ष्मण नेगी विनोद थपलियाल आनन्द सिंह रावत सरोज नौटियाल सहित अन्य शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।
Spread the love