Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम ने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाते हुए मायापुर स्थित भल्ला इंटर कॉलेज और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। इस दौरान बच्चों को नशे से होने वाले आर्थिक शारीरिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम और मायापुर चौकी पुलिस ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। साथ ही उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर दोनों विद्यालयों के करीब 300 से 400 छात्र-छात्राओं ने नशे के विरोध में शपथ पत्र भरकर हस्ताक्षर किए और नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स टीम से हेड कांस्टेबल सुनील सिंह हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार कांस्टेबल सतेंद्र चौधरी महिला कांस्टेबल चांदनी बिष्ट तथा कोतवाली नगर हरिद्वार से उपनिरीक्षक ऋषिकांत पटवाल और कांस्टेबल अनिल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp