प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व के अवसर पर शहर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। सुगम सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात संचालन के लिए विभिन्न रूट डायवर्जन और पार्किंग व्यवस्था तय की गई है। यातायात के दबाव को देखते हुए भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोका जाएगा। नगलाइमरती से आने वाले वाहनों को बैरागी कैंप पार्किंग में रोका जाएगा जहां से उन्हें धीरे-धीरे शहर में प्रवेश दिया जाएगा। चीला मार्ग का उपयोग केवल ऋषिकेश की ओर निकासी के लिए किया जाएगा। सामान्य स्थिति में वाहनों को गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चौक की ओर भेजा जाएगा। टोल प्लाजा पर दबाव बढ़ने की स्थिति में नहर पटरी मार्ग से निकासी कराई जाएगी। देहरादून और ऋषिकेश जाने वाली निजी बसों को आवश्यकता अनुसार मोहण्ड मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। दिल्ली मेरठ और मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहनों को नारसन मंगलौर कोर कॉलेज ख्याति ढाबा गुरुकुल कांगड़ी होते हुए हरिद्वार लाया जाएगा। इन वाहनों की पार्किंग अलकनंदा दीनदयाल पंतद्वीप और चमकादड़ टापू में की जाएगी। अत्यधिक दबाव होने पर नगलाइमरती लक्सर फेरूपुर जगजीतपुर होते हुए बैरागी कैंप की ओर डायवर्जन किया जाएगा। नजीबाबाद और मुरादाबाद से आने वाले छोटे वाहनों को चिड़ियापुर श्यामपुर चंडीचौकी होते हुए शहर में प्रवेश दिया जाएगा जबकि बड़े वाहनों को निर्धारित डायवर्जन से गौरीशंकर और नीलधारा पार्किंग में भेजा जाएगा। देहरादून और ऋषिकेश से आने वाले वाहन नेपाली फार्म और रायवाला होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगे जिनकी पार्किंग लालजीवाला पंतद्वीप और चमकादड़ टापू में रहेगी। ऑटो और विक्रम के लिए भी विशेष व्यवस्था लागू की गई है। देहरादून और ऋषिकेश की ओर से आने वाले ऑटो केवल जयराम मोड़ तक ही संचालित होंगे। ज्वालापुर और जटवाड़ा से आने वाले वाहन रानीपुर मोड़ और देवपुरा के रास्ते डायवर्ट रहेंगे। बीएचईएल क्षेत्र से आने वाले वाहन भगत सिंह चौक टिबड़ी फाटक और देवपुरा मार्ग से चलेंगे। ललतारा पुल से शिवमूर्ति तक सभी प्रकार के ऑटो विक्रम और टैक्सी का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि 30 अप्रैल की रात 12 बजे से स्नान पर्व समाप्ति तक हरिद्वार शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं और वाहन चालकों से अपील की है कि निर्धारित रूट प्लान का पालन करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
Spread the love