Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए सट्टा खाई बाड़ी में लिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नशा और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने 27 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर पंचपुरी टैम्पू स्टैंड झुग्गी झोपड़ी रोडीबेलवाला के पास छापेमारी की। इस दौरान एक व्यक्ति को सट्टा लगाते हुए पकड़ा गया। उसके कब्जे से एक पेन सट्टा पर्ची गत्ते का टुकड़ा और 1150 रुपये नगद बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपी की पहचान अखिलेश कुमार पुत्र राम अवध निवासी ग्राम दानू कुंड्यां थाना दुधाधारा जिला बस्ती उत्तर प्रदेश हाल निवासी रेन बसेरा अलकनंदा घाट रोडीबेलवाला हरिद्वार उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक संदीप वर्मा कांस्टेबल संदीप नेगी और कांस्टेबल राकेश शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp