प्रदीप कुमार
देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद कंडारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ब्लॉक देवप्रयाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा कार्यकर्ताओं के प्रार्थना पत्र को संलग्न करते हुए उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का अनुरोध किया। ज्ञापन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया है। राज्य सरकार से प्रतिदिन 140 रुपये की वृद्धि करने और केंद्र सरकार को 150 रुपये प्रतिदिन वृद्धि का प्रस्ताव भेजने की मांग की गई है। इसके साथ ही यह भी कहा गया है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बिना पूरी अर्हता के सेवानिवृत्त होने पर 10 हजार रुपये दिए जाने के आदेश के बाद विभाग द्वारा 300 रुपये की कटौती का प्रस्ताव उचित नहीं है और इस कटौती को रोका जाए। दूसरे ज्ञापन में आशा कार्यकर्ताओं के लिए निश्चित मानदेय तय करने और उनके नियमितीकरण की मांग रखी गई है। इसमें कहा गया है कि ब्लॉक देवप्रयाग के आशा कार्यकर्ता लंबे समय से सेवाएं दे रहे हैं, ऐसे में उन्हें स्थायित्व और उचित पारिश्रमिक मिलना चाहिए। विधायक विनोद कंडारी ने दोनों ही मामलों में सरकार से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध करते हुए कहा कि इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिया जाना जरूरी है ताकि जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को राहत मिल सके।
Spread the love