प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर स्थित रेनबो पब्लिक स्कूल ने लेट नंददीप मल्ल एवं लेट आयुष नेगी मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली। यह प्रतियोगिता रोटरी क्लब अलकनंदा वैली श्रीनगर गढ़वाल द्वारा आयोजित की गई थी जिसमें विभिन्न टीमों ने भाग लिया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान स्कूल की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और हर मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा। फाइनल मुकाबले में भी टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और खिताब पर कब्जा जमाया। इस प्रतियोगिता में टीम के खिलाड़ी अमन चौहान को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर’ का पुरस्कार दिया गया। उनके बेहतरीन बचाव और खेल कौशल ने टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम की इस सफलता पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल विद्यालय का नाम रोशन किया बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा प्रस्तुत की है।
रेनबो पब्लिक स्कूल ने फुटबॉल टूर्नामेंट में जीती चैंपियनशिप ट्रॉफी अमन चौहान बने सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर
