Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी गौरव कुमार द्वारा बुधवार को सीएम हेल्पलाइन 1905 पर प्राप्त शिकायतों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी । बैठक में 30 दिनों से अधिक समय से लंबित शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए अधिकारियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों की साप्ताहिक समीक्षा सुनिश्चित करते हुए उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से हेल्पलाइन मोबाइल ऐप डाउनलोड कर नियमित मॉनिटरिंग करने को भी कहा ताकि शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि शिकायतों को बिना पर्याप्त कार्यवाही के फोर्स क्लोज न किया जाए तथा इस संबंध में विभागाध्यक्ष की संस्तुति अनिवार्य होगी। नियमों के उल्लंघन पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। अतः प्रत्येक शिकायत का समाधान शिकायतकर्ता की संतुष्टि तक किया जाना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने विभागाध्यक्ष स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित करने शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर फीडबैक लेने तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सुझाव एवं डिमांड को शिकायतों की श्रेणी से पृथक रखने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि जनपद में मुख्यतः सड़क निर्माण में देरी पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति की समस्याएं तथा आपदा मुआवजे से संबंधित शिकायतें अधिक प्राप्त हो रही हैं जिनका समाधान संबंधित विभागों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर किये जाने जंहा एक ओर लोगों के लिए मूलभूत सुविधाओं का विकास होगा वंही लोगों की शिकायतो का भी समाधान होगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ.अभिषेक त्रिपाठी डीएफओ सर्वेश दुबे डीडीओ केके पंत पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp