प्रदीप कुमार
बद्रीनाथ-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ का लाभ उठाकर सक्रिय अंतरराज्यीय टप्पेबाज गिरोह का चमोली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने घेराबंदी कर चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लगभग 14 लाख रुपये मूल्य के 13 महंगे मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। जानकारी के अनुसार थाना श्री बद्रीनाथ क्षेत्र में पुलिस को गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि एक अंतरराज्यीय गिरोह भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर मोबाइल और कीमती सामान चोरी कर रहा है। यह गिरोह विशेष रूप से स्नान घाटों और मंदिर परिसर जैसे स्थानों पर सक्रिय था। दिनांक 27 अप्रैल 2026 को नरेश चन्द्र निवासी पौड़ी गढ़वाल द्वारा कोतवाली श्री बद्रीनाथ में सूचना दी गई थी कि उनके आईडी कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस पैन कार्ड एटीएम कार्ड और दस हजार रुपये गर्भगृह में दर्शन के दौरान चोरी हो गए हैं। इस आधार पर कोतवाली श्री बद्रीनाथ में भारतीय न्याय संहिता 303(2) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पँवार द्वारा विशेष एंटी थेप्ट स्क्वाड का गठन किया गया। पुलिस टीम ने सर्विलांस और तकनीकी इनपुट के आधार पर संदिग्धों की पहचान करते हुए हनुमान चट्टी के पास दो वाहनों को रोककर चार आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से बरामद मोबाइल फोन में सात आईफोन तीन सैमसंग S24 अल्ट्रा एक वनप्लस 10R एक रेडमी नोट 13 और एक रियलमी 13 प्रो शामिल हैं। इसके साथ ही 58,860 रुपये नकद भी बरामद किए गए। अपराध में प्रयुक्त दोनों वाहन भी पुलिस द्वारा सीज कर दिए गए हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह मोबाइल फोन केदारनाथ धाम क्षेत्र से चोरी किए गए थे। इनमें से एक आईफोन 15 प्रो मैक्स से संबंधित मामला थाना सोनप्रयाग में भी दर्ज है। गिरोह के सदस्य केदारनाथ में वारदात को अंजाम देने के बाद बद्रीनाथ क्षेत्र में भी घटनाओं की योजना बना रहे थे लेकिन पुलिस की सतर्कता से पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए। चमोली पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपने कीमती सामान की विशेष सुरक्षा करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अभियुक्तों के नाम और पता कृष्ण कुमार निवासी बाल्मीकि मोहल्ला थाना मोरमंडी जिला भटिंडा पंजाब दिया निवासी मोरमंडी भटिंडा पंजाब सुनील कुमार निवासी ग्राम नगला सवाई राम सिंह जिला भरतपुर राजस्थान ललित कुमार निवासी ग्राम पूर तहसील कोट कासिम जिला अलवर राजस्थान पुलिस टीम उपनिरीक्षक नवनीत सिंह थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह बिष्ट उपनिरीक्षक सतेंद्र बुटोला प्रभारी एसओजी एंटी थेफ्ट स्क्वाड उपनिरीक्षक मानवेन्द्र गुंसाई उपनिरीक्षक सरोज नौटियाल अपर उपनिरीक्षक भूपेंद्र प्रसाद कांस्टेबल नरेश सिंह कांस्टेबल चंदन सिंह नगरकोटी कांस्टेबल कैलाश डिमरी कांस्टेबल शीशपाल महिला कांस्टेबल मंजू महिला कांस्टेबल सपना कांस्टेबल जसपाल सिंह कांस्टेबल विकास सिंह कांस्टेबल सरदार सिंह कांस्टेबल आदर्श रमोला कांस्टेबल अमित कुकरेती कांस्टेबल सलमान कांस्टेबल राजेन्द्र रावत
Spread the love