प्रदीप कुमार
केदारनाथ-रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। श्री केदारनाथ धाम यात्रा के सुगम सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन के बीच मौसम विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने 28 अप्रैल 2026 को रात्रि 9:30 बजे जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र एवं यात्रा कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से यात्रा मार्गों के संवेदनशील स्थानों यात्री आवागमन मौसम की स्थिति तथा मार्गों की सतत निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कैमरा मॉनिटरिंग प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने यात्रा मार्गों पर निगरानी सूचना संप्रेषण एवं त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को और सुदृढ़ करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। साथ ही उन्होंने एसओएस कॉल सेंटर की कार्यप्रणाली प्राप्त सूचनाओं के संकलन त्वरित सूचना आदान-प्रदान आपदा एवं यात्रा संबंधी प्रतिक्रिया तंत्र तथा संचार व्यवस्था का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन रजवार एवं अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। उनके द्वारा कंट्रोल रूम संचालन तकनीकी व्यवस्थाओं कैमरा निगरानी एवं सूचना तंत्र से संबंधित जानकारी जिलाधिकारी को दी गई। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को चौबीसों घंटे सतर्कता बनाए रखने त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति में समन्वय के साथ प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी व्यवस्थाएं निरंतर सक्रिय रखी जाएं। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं तथा जिलाधिकारी ने संबंधित कार्मिकों को निरंतर तत्परता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
Spread the love