प्रदीप कुमार
केदारनाथ-रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। केदारनाथ धाम यात्रा 2026 के सुगम सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के नेतृत्व में जिला प्रशासन लगातार व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग-107 पर विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सोनप्रयाग स्थित जी-मैक्स यात्रा कंट्रोल रूम का जायजा लिया और वहां की मॉनिटरिंग व्यवस्था संचार प्रणाली तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र की समीक्षा की। उन्होंने कंट्रोल रूम को और अधिक प्रभावी व त्वरित बनाने के निर्देश दिए ताकि किसी भी स्थिति में यात्रियों को तुरंत सहायता मिल सके। इसके बाद उन्होंने सोनप्रयाग पार्किंग स्थल का निरीक्षण करते हुए पार्किंग प्रबंधन यात्री आवागमन और ट्रैफिक नियंत्रण व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने यात्रियों से सीधे संवाद कर उनके अनुभव और सुझाव भी लिए तथा संबंधित अधिकारियों को सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। निरीक्षण के क्रम में फाटा जामू स्थित हेलीपैड का भी दौरा किया गया जहां हेली सेवाओं के संचालन ईंधन की उपलब्धता सुरक्षा मानकों और आपातकालीन व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया। साथ ही यात्रियों को उपलब्ध सुविधाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि केदारनाथ यात्रा में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित सुगम और सुखद यात्रा का अनुभव मिल सके।
Spread the love