प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। बुद्ध पूर्णिमा स्नान को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह की अगुवाई में ऋषिकुल ऑडिटोरियम में विस्तृत ब्रीफिंग आयोजित की गई। इसमें जोनल व सेक्टर प्रभारियों सहित पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ब्रीफिंग के दौरान स्नान पर्व के नोडल अधिकारी एसपी सिटी अभय सिंह ने भीड़ प्रबंधन श्रद्धालुओं की निकासी और समुचित संचालन की तैयार योजना की जानकारी साझा की। वहीं एसपी ट्रैफिक/क्राइम निशा यादव ने भीड़ के अनुसार यातायात योजना को समय पर लागू करने पर जोर दिया। एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी जोनल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों का व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण कर कमियों को तत्काल दूर करें और संबंधित विभागों से समन्वय बनाएं। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के चलते इस बार श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहने की संभावना है इसलिए सभी अधिकारी मानसिक व शारीरिक रूप से तैयार रहें और आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक मार्गों का उपयोग सुनिश्चित करें। निर्देश दिए गए कि सभी जोनल और सेक्टर अधिकारी स्नान समाप्ति तक अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहेंगे और मेला कंट्रोल को नियमित अपडेट देते रहेंगे। सड़क किनारे किसी भी वाहन को पार्क करने की अनुमति नहीं होगी और सभी वाहनों को निर्धारित पार्किंग में ही खड़ा कराया जाएगा। कंट्रोल रूम को सीमावर्ती जनपदों से यातायात की जानकारी लेकर आवश्यकता अनुसार वैकल्पिक ट्रैफिक प्लान लागू करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके। साथ ही सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी की जाएगी और तैनात कर्मियों को राउंड द क्लॉक सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी प्रशासन पी आर चौहान ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाएं घाटों पर विशेष निगरानी रखें और कहीं भी भीड़ का अत्यधिक जमाव न होने दें। मेला क्षेत्र को 8 जोन और 21 सेक्टर में विभाजित किया गया है। स्नान पर्व के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल पीएसी अर्धसैनिक बल जल पुलिस घुड़सवार दल फायर यूनिट डॉग स्क्वाड और आपदा राहत दल तैनात किए गए हैं। इसके अतिरिक्त सीसीआर में खोया-पाया सेल भी स्थापित किया गया है जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिल सके।
Spread the love