प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी गढ़वाल में संवेदनशीलता और सतर्कता का परिचय देते हुए पुलिस ने सड़क दुर्घटना में घायल यात्रियों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया। 1 मई 2026 को आपातकालीन सेवा 112 के माध्यम से सूचना मिली कि थाना छाम क्षेत्र के मोरियाना टॉप के पास एक टेंपो ट्रैवलर सड़क पर पलट गया है। सूचना मिलते ही थाना छाम पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि वाहन का ब्रेक फेल होने के कारण टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। वाहन में सवार यात्रियों में से तीन लोगों को सामान्य चोटें आई थीं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल निजी वाहन से स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ पहुंचाया जहां उनका उपचार चल रहा है और सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। बताया गया कि वाहन में सवार सभी यात्री मसूरी से गंगोत्री की ओर जा रहे थे और मूल रूप से दिल्ली के निवासी हैं। अन्य यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा वैकल्पिक वाहनों की व्यवस्था कर उन्हें सुरक्षित उनके गंतव्य की ओर भेजने की व्यवस्था की जा रही है। घटना के बाद पुलिस टीम ने मौके पर यातायात व्यवस्था को सुचारु किया और लोगों को सुरक्षित आवागमन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। टिहरी पुलिस ने अपील की है कि पर्वतीय मार्गों पर यात्रा करते समय वाहन की तकनीकी स्थिति की पहले जांच कर लें और सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं।
Spread the love