प्रदीप कुमार
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। देहरादून में रेसकोर्स स्थित रिंकू मेडिकल के पास न्यूरो आई क्लिनिक का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास ने क्लिनिक का शुभारंभ करते हुए न्यूरोलॉजी के क्षेत्र में डॉ.ज्योति गौतम के कार्यों की सराहना की। डॉ.ज्योति गौतम न्यूरोलॉजी के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों और मरीजों के प्रति समर्पित सेवाभाव के लिए जानी जाती हैं और उत्तराखंड में एक विश्वसनीय नाम बन चुकी हैं। उन्होंने बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान से तंत्रिका विज्ञान में उच्च विशेषज्ञता प्राप्त की है जो भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय महत्व का संस्थान है जहां देश-विदेश से जटिल तंत्रिका संबंधी रोगों के उपचार के लिए मरीज पहुंचते हैं। उन्होंने तंत्रिका विज्ञान के विभिन्न विशेष क्षेत्रों में उन्नत प्रशिक्षण प्राप्त किया है जिसमें मूवमेंट डिसऑर्डर के लिए जस्लोक अस्पताल मुंबई मिर्गी रोग के लिए केडी अस्पताल अहमदाबाद और दर्द प्रबंधन के लिए एशियन पेन एकेडमी से विशेष प्रशिक्षण शामिल है। उनके कई शोध पत्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय चिकित्सीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं। डॉ.ज्योति गौतम ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान डॉ.राम मनोहर लोहिया अस्पताल नई दिल्ली और पीएमसीएच पटना जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में सेवाएं देकर महत्वपूर्ण अनुभव अर्जित किया है। उनकी एक प्रमुख उपलब्धि यह रही कि उन्होंने उत्तराखंड में पहली बार पार्किंसन रोग से पीड़ित मरीज में डीप ब्रेन स्टिमुलेशन तकनीक को सफलतापूर्वक कार्यात्मक बनाकर चिकित्सा क्षेत्र में नया आयाम स्थापित किया जिसे प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए मील का पत्थर माना जा रहा है।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि डॉ.ज्योति गौतम ने अपनी प्रतिभा मेहनत और आधुनिक चिकित्सा ज्ञान के माध्यम से उत्तराखंड को तंत्रिका विज्ञान के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि अब प्रदेश के मरीजों को जटिल तंत्रिका संबंधी उपचार के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम होगी और यह उपलब्धि प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में ऐसे विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपस्थिति स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के साथ-साथ आमजन को बेहतर और सुलभ उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।डॉ.ज्योति गौतम ने कहा कि वह आधुनिक वैज्ञानिक पद्धतियों सटीक जांच और मानवीय दृष्टिकोण के साथ मरीजों को सर्वोत्तम उपचार प्रदान करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर डॉ आर के जैन राज्य मंत्री अशोक वर्मा विधायक प्रतिनिधि गोपालपुरी पार्षद आलोक कुमार महानगर मीडिया संयोजक अक्षत जैन अंबेडकर नगर मंडल महामंत्री अंकुर जैन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Spread the love