प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू सुरक्षित और बाधारहित बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने आपदा प्रबंधन विभाग के सहयोग से प्राप्त दो क्रेनों को हरी झंडी दिखाकर यात्रा मार्ग के लिए रवाना किया। यात्रा मार्ग पर बढ़ते यातायात दबाव और पहाड़ी क्षेत्रों में संभावित अवरोध जैसे वाहन खराब होना सड़क पर फंसना या भूस्खलन के कारण मार्ग बाधित होने की स्थिति को देखते हुए इन क्रेनों की तैनाती की जा रही है। आपात स्थिति में ये क्रेन तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में सहयोग करेंगी। साथ ही खराब या सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाकर यातायात को सुचारू बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा चारधाम यात्रा मार्ग पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यात्रा पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इस पहल से यात्रा मार्ग पर त्वरित राहत और बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित होगा जिससे श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा का अनुभव मिलेगा। इस दौरान आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट प्रतिसार निरीक्षक आनन्द सिंह रावत एएसआई मनोज भंडारी और अब्बल सिंह खत्री सहित अन्य मौजूद रहे।
Spread the love