Spread the love

प्रदीप कुमार
बहादराबाद-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली बहादराबाद क्षेत्र में ऑपरेशन कालनेमी के तहत हरिद्वार पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए साधु के वेश में घूम रहे चार संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया। यह अभियान मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेशभर में चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान बहादराबाद क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे इन व्यक्तियों को चिन्हित कर पकड़ लिया गया। हिरासत में लिए गए सभी लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है और उनका ऑनलाइन रिकॉर्ड भी तैयार किया जा रहा है। पुलिस ने सभी के विरुद्ध बीएनएसएस की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है। हिरासत में लिए गए व्यक्तियों में अनिल निवासी रोडीबेलवाला अफजल निवासी नीलखुदाना ज्वालापुर मिश्री लाल निवासी हरकी पैड़ी और अजीत कुमार निवासी शनिमंदिर बहादराबाद शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp