प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। विकासखण्ड जखोली के सभी पूर्व सैनिक एवं सैनिक विधवा व विरांगनाओं की आवश्यक बैठक 10 मई को विकासखण्ड जखोली मुख्यालय के ब्लाक सभागार में प्रातः 11बजे से आयोजित की जायेगी। पूर्व सैनिक जखोली व जनपद रुद्रप्रयाग के प्रथम सैनिक प्रतिनिधि रहे पूर्व प्रधान विजेंद्र सिंह मेवाड़ ने बताया है कि बैठक में विकासखण्ड जखोली के समस्त पूर्व सैनिकों और सैनिक आश्रित विधवाओं एवं विरांगनाओं की पेंशन विसंगतियों ईसीएचएस स्वास्थ्य सेवाओं भूमि विवाद गन लाइसेंस और बच्चों की शिक्षा जैसी प्रमुख समस्याओं पर व्यापक चर्चा कर सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास विभाग के माध्यम से सम्बन्धित हैड क्वार्टर को प्रेषित की जायेगी। पूर्व सैनिक विजेंद्र सिंह मेवाड़ व सुनील सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से बताया है कि बैठक में पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं के साथ ही सांगठनिक ढांचे के विस्तार पर भी चर्चा की जायेगी। उन्होंने बताया है कि बैठक में विकासखण्ड जखोली के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आने वाले पूर्व सैनिकों व सैनिक आश्रित विधवाओं व विरांगनाएं जो बैठक में प्रतिभाग करेंगे उनके लिए भोजन व रहने की व्यवस्था भी संघ के पदाधिकारियों की ओर से उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि बैठकों में संगठन को मजबूत करने वीर नारियों को सहायता और प्रशासनिक स्तर पर त्वरित समाधान पर जोर दिया जायेगा। पूर्व सैनिकों ने सरकारी दफ्तरों में उपेक्षा की शिकायत और समयबद्ध समाधान की मांग भी बैठक के माध्यम से की जायेगी। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों और सैनिक आश्रित विधवाओं से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
Spread the love