प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।कोतवाली रुड़की क्षेत्र में ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर 1 मई 2026 को विशेष अभियान चलाया गया जिसमें संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की गई। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते पाए गए 17 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया। इस कार्रवाई में कुल 8,500 रुपये का संयोजन शुल्क भी वसूला गया। पुलिस ने सभी लोगों को भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार की गतिविधियों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी। पुलिस टीम में उप निरीक्षक धर्मेंद्र राठी कांस्टेबल दिनेश गुप्ता कांस्टेबल प्रवीण कुमार कांस्टेबल गुलबहार कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह कांस्टेबल प्रदीप भंडारी कांस्टेबल अनूप और कांस्टेबल वीरेश खत्री शामिल रहे।
Spread the love