Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार श्रीनगर गढ़वाल। थाना सिडकुल क्षेत्र में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ऑपरेशन रिकवरी के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुल 152 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद मोबाइल की कुल कीमत लगभग 36 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। हरिद्वार पुलिस लगातार लोगों के खोए मोबाइल फोन वापस दिलाने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में सिडकुल पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। खोए मोबाइल फोन की तलाश में सीईआईआर पोर्टल अत्यंत प्रभावी साबित हो रहा है। पुलिस टीम ने देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित कर पोर्टल के माध्यम से इन मोबाइल फोन की सफल रिकवरी की। बरामद मोबाइल फोन में कुछ फोन सिडकुल क्षेत्र की कंपनियों में कार्यरत बाहरी राज्यों से आए कर्मचारियों के हैं जबकि अन्य स्थानीय निवासियों के हैं। जिन लोगों ने अपने मोबाइल मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी उनके चेहरों पर पुलिस के प्रयासों से फिर से खुशी लौट आई। इस कार्य के लिए आमजन द्वारा हरिद्वार पुलिस की सराहना की जा रही है। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को कोई लावारिस मोबाइल फोन मिलता है तो उसे तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस चौकी में जमा कराएं और यदि मोबाइल फोन खो जाए तो उसकी रिपोर्ट अवश्य दर्ज कराएं। बरामद मोबाइल फोन में आईफोन 2 ओप्पो 27 नथिंग 8 सैमसंग 25 रियलमी 29 एमआई 7 वीवो 32 वनप्लस 16 और इंफिनिक्स 6 शामिल हैं। पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष अजय शाह उप निरीक्षक विकास रावत और कांस्टेबल विवेक यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp