Spread the love

प्रदीप कुमार
कनखल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना कनखल क्षेत्र में ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लगातार तस्करों वांछित और हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 1 मई 2026 को कनखल पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से 24 पाउच देशी माल्टा पैट्रा पैक अवैध शराब बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान कृष्णपाल त्यागी उर्फ किशनपाल निवासी बाल्मीकि बस्ती खड़खड़ी नई बस्ती हरिद्वार के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई। पुलिस टीम में कांस्टेबल जितेंद्र कुमार और कांस्टेबल संजू सैनी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp