Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। जिला अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर के सिंह की अध्यक्षता में जिला सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी दी कि 7 मई 2026 को जनपद हरिद्वार में 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के लगभग 7,12,146 बच्चों किशोरों और किशोरियों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाई जाएगी। यह दवा सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों पर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि जो बच्चे 7 मई को दवा लेने से वंचित रह जाएंगे उन्हें 14 मई 2026 को मॉप-अप दिवस पर एल्बेंडाजोल दवा खिलाई जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक बच्चों को निर्धारित तिथि पर दवा दी जा सके। आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गए। संभावित प्रतिकूल घटनाओं के प्रबंधन के लिए टोल फ्री नंबर 104 के माध्यम से एसएमएस और व्हाट्सएप द्वारा शिक्षक आशा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम को जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हड़ताल पर होने की स्थिति को देखते हुए निर्देश दिए गए कि आंगनबाड़ी में अध्ययनरत बच्चों को दवा से वंचित न रहने दिया जाए। इसके लिए क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से दवा वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। इस संबंध में बाल विकास विभाग शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग को आपसी समन्वय से रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.गंभीर तालियान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास धर्मवीर चिकित्सा अधीक्षक भगवानपुर डॉ.अनुज सिसोदिया डॉ.रफीक डॉ.राव अकरम डॉ.आरती बहल डॉ.कुंदन प्रोग्राम ऑफिसर भजन पावर सहित आंगनबाड़ी सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp