प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी गढ़वाल में 3 मई 2026 को हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बी पुरम में नीट यूजी 2026 की परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र पर पंजीकृत 173 अभ्यर्थियों में से 166 ने परीक्षा दी जबकि 7 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने परीक्षा केंद्र पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कंट्रोल रूम परीक्षा कक्षों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। परीक्षा के सफल निष्पक्ष और सुरक्षित संचालन के लिए केंद्र प्रभारी हिमांशु नौटियाल और केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप थपलियाल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सुरक्षा ड्यूटी में तैनात कर्मियों को परीक्षा के दौरान और उसके बाद भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया। इस दौरान एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता तहसीलदार धीरज राणा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Spread the love