Spread the love

प्रदीप कुमार
बहादराबाद-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार में चोरी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बहादराबाद क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही थी। 03 मई 2026 को उपनिरीक्षक प्रवीण बिष्ट अपनी टीम के साथ चेकिंग अभियान में तैनात थे। इसी दौरान सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक मोटरसाइकिल से लोहे के पुल बहादराबाद से नहर पटरी की ओर आ रहे हैं, जिनमें से एक वाहन की नंबर प्लेट मुड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नहर पटरी पर घेराबंदी कर दोनों युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि बरामद मोटरसाइकिल हंस फाउंडेशन के बाहर से चोरी की गई थी और उसे बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। नंबर प्लेट सीधी करने पर वाहन का नंबर यूपी 20 बीजेड 9601 पाया गया जो बहादराबाद क्षेत्र में दर्ज चोरी के मामले से संबंधित है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरमान पुत्र मुज्जमिल निवासी तेलीवाला थाना गंगनहर हरिद्वार उम्र 19 वर्ष और विनय पुत्र प्रमोद सिंह निवासी गणेशपुर थाना कोतवाली गंगनहर हरिद्वार उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है और दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम उपनिरीक्षक प्रवीण बिष्ट कांस्टेबल बीरेन्द्र सिंह कांस्टेबल रणजीत सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp