Spread the love

प्रदीप कुमार
मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत मंगलौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक मंगलौर के नेतृत्व में विभिन्न पुलिस टीमों का गठन किया गया था। लंबित चोरी के मामलों के खुलासे के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जुनैद पुत्र मोहम्मद अकरम निवासी नई बस्ती कस्बा मंगलौर के रूप में हुई है। उसके पास से करीब 25 मीटर चोरी किया गया केबल तार बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम अपर उपनिरीक्षक श्याम बाबू हेड कांस्टेबल अमित शर्मा कांस्टेबल उत्तम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp