Spread the love

प्रदीप कुमार
कनखल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार के कनखल क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग बालिका को महज 8 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। इस मामले में शादी का झांसा देकर बालिका को ले जाने वाले मां-बेटे को हिरासत में लिया गया है। 02 मई 2026 को कनखल निवासी एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उसकी नाबालिग पुत्री बिना बताए कहीं चली गई है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कनखल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तेजी से काम करते हुए पतारसी इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच आगे बढ़ाई। लगातार प्रयासों के बाद सिडकुल क्षेत्र के रसूलपुर से नाबालिग बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया। जांच में सामने आया कि एक महिला और एक युवक बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे और उससे शादी कराने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामदगी के बाद परिजनों ने कनखल पुलिस की तत्परता पर आभार जताया। नाम पता आरोपित‌ अक्षय कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी सगदपुर मलीपुर थाना सदर कोतवाली सहारनपुर उत्तर प्रदेश महिला निवासी उपरोक्त पुलिस टीम उपनिरीक्षक गम्भीर सिंह तोमर अपर उपनिरीक्षक ललित मोहन अधिकारी हेड कांस्टेबल जसबीर सिंह कांस्टेबल प्रबल चौहान महिला कांस्टेबल रेखा शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp