प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। टिहरी बांध की झील में शनिवार शाम आए तेज आंधी-तूफान के कारण फ्लोटिंग हट्स की जेटी क्षतिग्रस्त हो गई जिससे फ्लोटिंग हट्स दो हिस्सों में बंट गई। घटना के समय वहां ठहरे करीब 30 पर्यटकों को कोटी कॉलोनी में तैनात एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। घटना के अगले दिन रविवार को प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने फ्लोटिंग हट्स की जेटी को हुए नुकसान का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान वरुणा अग्रवाल ने बताया कि एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता के नेतृत्व में पांच सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है। यह समिति फ्लोटिंग हट्स का सुरक्षा ऑडिट करेगी और रिपोर्ट आने के बाद ही इनके पुनः संचालन पर निर्णय लिया जाएगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस मौके पर एसडीएम टिहरी कमलेश मेहता तहसीलदार धीरज राणा जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोबत सिंह राणा लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता योगेश कुमार क्षेत्राधिकारी चंद्र मोहन सिंह सहित एसडीआरएफ के अधिकारी मौजूद रहे।
Spread the love